Home » राजनीति » लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए कन्हैया सोनी

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए कन्हैया सोनी

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के ओबीसी मोर्चा के कार्यकारी सदस्य कन्हैया सोनी भिलाई जिला के नेतृत्व में आयोजित “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” युवा संवाद कार्यक्रम में संयोजक के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा जिला प्रभारी दीक्षा अग्रवाल, भिलाई जिला प्रवक्ता प्रेमलाल साहू, जिला मंत्री विनोद सिंह, अहिवारा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, मीडिया प्रमुख, जिला पदाधिकारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कन्हैया सोनी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें राष्ट्रहित में कार्य करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने, कानून का सम्मान करने तथा भीड़तंत्र के बजाय संविधान और कानून में विश्वास रखने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने युवाओं की भूमिका को लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए जागरूकता, जिम्मेदारी और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

कन्हैया सोनी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होगी, तभी लोकतंत्र सशक्त बनेगा।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
How to Get AdSense Approval for News a Portal
जरूर पढ़ें

दुर्ग जिले के ग्राम डांडेसरा में भूमि विवाद और पड़ोसी की गुंडागर्दी से त्रस्त यादव परिवार ने न्याय न मिलने पर परिवार सहित आत्महत्या करने की चेतावनी दी है, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

भिलाई में 24 अक्टूबर 2026 को शाम 4:00 बजे सुपेला स्थित होटल अमित पार्क इंटरनेशनल में प्रसिद्ध शिक्षाविद और वक्ता डॉ. संतोष राय का एक ऐतिहासिक मोटिवेशनल सत्र आयोजित होने जा रहा है, जिसमें उनके 1994 के दौर का जादुई और बेबाक अंदाज़ फिर से देखने को मिलेगा।

भिलाई के प्रगति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में जब देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की गाथाएं गूंजीं, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। अश्रुपूरित नयनों से वीरों को नमन: भिलाई में शहीद