Home » राजनीति » सीवरेज टैंक में मौतों पर फूटा गुस्सा; रामकृष्ण केयर प्रबंधन पर ‘हत्या’ का केस दर्ज करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीवरेज टैंक में मौतों पर फूटा गुस्सा; रामकृष्ण केयर प्रबंधन पर ‘हत्या’ का केस दर्ज करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

डोंगरगढ़: Akash sharma

रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान हुई तीन सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत ने अब राजनीतिक और सामाजिक मोड़ ले लिया है। इस घटना को लेकर ‘डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर वंचित शोषित समाज’ छत्तीसगढ़ ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।

संगठन के प्रदेश सचिव नरेश करसे ने बुधवार को डोंगरगढ़ एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम एक ज्ञापन सौंपा। करसे ने इस घटना को दुर्घटना नहीं बल्कि ‘इरादतन हत्या’ करार देते हुए कहा कि एक तरफ देश स्वच्छ भारत का जश्न मना रहा है, वहीं दूसरी तरफ सफाईकर्मियों को बिना सुरक्षा उपकरणों के मौत के कुएं में धकेला जा रहा है। संगठन ने मांग की है कि अस्पताल प्रबंधन और ठेकेदार पर धारा 302/304, SC/ST एक्ट और MS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
How to Get AdSense Approval for News a Portal
जरूर पढ़ें

दुर्ग जिले के ग्राम डांडेसरा में भूमि विवाद और पड़ोसी की गुंडागर्दी से त्रस्त यादव परिवार ने न्याय न मिलने पर परिवार सहित आत्महत्या करने की चेतावनी दी है, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

भिलाई में 24 अक्टूबर 2026 को शाम 4:00 बजे सुपेला स्थित होटल अमित पार्क इंटरनेशनल में प्रसिद्ध शिक्षाविद और वक्ता डॉ. संतोष राय का एक ऐतिहासिक मोटिवेशनल सत्र आयोजित होने जा रहा है, जिसमें उनके 1994 के दौर का जादुई और बेबाक अंदाज़ फिर से देखने को मिलेगा।

भिलाई के प्रगति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में जब देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की गाथाएं गूंजीं, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। अश्रुपूरित नयनों से वीरों को नमन: भिलाई में शहीद