दुर्ग जिले के ग्राम डांडेसरा में भूमि विवाद और पड़ोसी की गुंडागर्दी से त्रस्त यादव परिवार ने न्याय न मिलने पर परिवार सहित आत्महत्या करने की चेतावनी दी है, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
पुलगांव थाना और जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डांडेसरा निवासी मोनू यादव के अनुसार, उनके परिवार को पड़ोसियों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि सियाराम, भुजबल, नकुल, सहदेव, अनीता, अनूपा, खुस्सू और तारिणी समेत अन्य लोग बाहरी युवकों को बुलाकर उनके घर में तोड़फोड़,…


